उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय से विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन प्रचार वाहनों की सबसे बड़ी खासियत इन पर लिखा मुख्य नारा है, जो साफ तौर पर पार्टी की सामाजिक न्याय की राजनीति को दर्शाता है। वाहनों पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हैजो पीड़ित है, वो PDA है।
समाजवादी पार्टी का यह ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्क) फॉर्मूला पहले से ही उसका मुख्य राजनीतिक हथियार रहा है। अब चुनाव से काफी पहले इन प्रचार वाहनों के जरिए पार्टी इस संदेश को जन-जन तक और गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। इस रणनीति के जरिए सपा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर शोषित और पीड़ित वर्ग को अपने साथ जोड़कर आगामी चुनावों में सत्ता हासिल करना है।



