Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

अंतिम सोमवार को गंगेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

अल्लीपुर / फतेहपुर। सावन मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को नौबस्ता स्थित गंगेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। अंतिम सोमवार होने के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कांवड़ियों के जत्थे भी बोल बम का जयघोष करते हुए गंगेश्वर धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम किए गए। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सहायता की। जगह-जगह पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर गंगेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का प्रतीक नजर आया। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें