Sunday, August 9, 2026
No menu items!
spot_img

आरजीआईपीटी में 2026-27 सत्र के नवागंतुक छात्रों का स्वागत, अभिविन्यास कार्यक्रम में शामिल हुईं शिक्षा और उद्योग जगत की हस्तियां

अमेठी (जायस): राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान आरजीआईपीटी, जायस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए छात्रों के लिए शनिवार, 8 अगस्त 2026 को संस्थान के विवेकानंद सभागार में अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपराह्न 2:00 बजे दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा, ऊर्जा, सरकार और उद्योग जगत के प्रमुख दिग्गजों ने शिरकत कर नए छात्रों का मार्गदर्शन किया।

प्रमुख हस्तियों का संबोधन

प्रो. हरीश हिरानी (निदेशक, आरजीआईपीटी): नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवीन सोच और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। प्रो. ए. बी. पंडित (अध्यक्ष, बीओजी, आरजीआईपीटी): ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर छात्रों को संस्थान के अनुसंधान और व्यावसायिक अवसरों का पूरा लाभ उठाकर कुशल पेशेवर बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी (कुलपति, बीएचयू – मुख्य अतिथि): उच्च शिक्षा के अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। गिरीश कुमार बोरा (निदेशक-तकनीकी, एनआरएल): परिवर्तनशील ऊर्जा क्षेत्र में सफलता के लिए सुदृढ़ तकनीकी ज्ञान और समस्या-समाधान की क्षमता को आवश्यक बताया।

डॉ. कौस्तव नाग (एडीजी, एमओपीएनजी): छात्रों को भारत सरकार की प्राथमिकताओं और देश के ऊर्जा विकास में उनके योगदान से अवगत कराया।

नवरत्न कटारिया (निदेशक, नैसकॉम): युवाओं से केवल पारंपरिक करियर तक सीमित न रहकर नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद सायं 4:15 से 5:00 बजे तक आयोजित ‘एलुमनाई इंटरैक्शन सेशन’ में नए छात्रों को पूर्व छात्रों के अनुभवों से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें