Friday, November 27, 2026
No menu items!
spot_img

एमडीएः पहले हफ्ते में 23 लाख लोग  आगे आए, खाई फाइलेरिया रोधी दवा

लखनऊ: प्रदेश के 16 जनपदों के 53 ब्लाक में चल रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के पहले सप्ताह में 23.33 लाख पात्र लोगों ने आगे आकर फाइलेरिया रोधी दवा खा ली है। बचे 98.67 लाख लोगों को सात दिसंबर तक दवा खानी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली झिमोमी ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अपर निदेशक से जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश यह भी दिया गया है कि सभी सीएमओ व खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) नियमित तौर पर क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करवाएं कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रही हैं।

19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले एमडीए अभियान में इस बार 1.22 करोड़ पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 19 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने में सफलता मिली है। बहुत से जागरूक लोग खुद आगे आकर फाइलेरियारोधी दवा खा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमें भी अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सीतापुर व उन्नाव में क्षेत्र भ्रमण कर चुकी हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के सीनियर सीएमओ डॉ सुदर्शन मण्डल के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम ने हरदोई के अहरोरी, बिलग्राम व कोथावां ब्लॉक में भ्रमण किया और फील्ड में मौजूद स्वास्थ्य टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने बताया कि उन्नाव, सीतापुर, गोण्डा, शाहजहांपुर, खीरी, कन्नौज व फर्रुखाबाद में दवा सेवन का प्रतिशत प्रदेश के औसत से कम होने पर स्थानीय अधिकारियों को गति पकड़ने के निर्देश जारी किए हैं। सभी सीएमओ, बीडीओ व जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) को रोजाना किसी न किसी क्षेत्र का भ्रमण करने को कहा गया है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर भ्रमण कर लोगों को दवा खिला रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अभी तक 2.74 लाख लोगों ने दवा खाने से इनकार किया। इनमें से 48 फीसदी लोगों यानि 1.31 लाख लोगों को समझा-बुझाकर दवा खिला दी गई। इसके अलावा 76,801 नेवर टेकन (कभी न दवा खाने वाले) लोग रिपोर्ट किए गए। सबसे ज्यादा कानपुर के चौबेपुर ब्लाक (13%), फतेहपुर के अमौली ब्लाक (10%), कानपुर देहात के डेरापुर (9%) और फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक (7%) में नेवर टेकन मामले पाए गए। राज्य फाइलेरिया अधिकारी ने प्रधानों, शिक्षकों, धर्मगुरुओं व समाज के अन्य प्रभावशाली लोगों को इन लोगों को समझाने में मदद लेने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें