Thursday, November 19, 2026
No menu items!
spot_img

एयरटेल इनसाइडर: कनेक्शन के साथ ग्राहकों को मिलेंगे ₹30,000 से अधिक के खास रिवॉर्ड्स

लखनऊ, दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के अनुभव को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए ‘एयरटेल इनसाइडर’ प्रोग्राम के तहत ₹30,000 से अधिक मूल्य के विशेष रिवॉर्ड्स और ऑफर्स उपलब्ध करा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को केवल कनेक्टिविटी तक सीमित न रखकर, उन्हें प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, शॉपिंग, डाइनिंग, ट्रैवल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट जैसे दैनिक जीवन से जुड़े प्रमुख ब्रांड्स पर आकर्षक छूट और सुविधाएं प्रदान करना है।

कंपनी के अनुसार, एयरटेल इनसाइडर एक ऐसा मंच है जहां ग्राहक अपनी रुचि और जरूरत के मुताबिक विभिन्न ब्रांड्स के ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर लर्निंग और सब्सक्रिप्शन श्रेणी के तहत ₹3,120 मूल्य का 12 महीने का ‘सुपर डुओलिंगो’ सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, शॉपिंग और गैजेट्स में क्रोमा व एप्पल के माध्यम से चुनिंदा आईफोन (15/16/17) मॉडलों की खरीद पर ₹23,000 तक की बचत का लाभ दिया जा रहा है

एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में ग्राहकों को 3 महीने का ‘पॉकेट एफएम’ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, सिनेपोलिस पर दो मूवी टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त (अधिकतम ₹150 की छूट) दी जा रही है। साथ ही, एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को ₹1,500 या उससे अधिक के फूड एंड बेवरेज ऑर्डर पर ₹300 की विशेष छूट मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत ‘अपोलो 24X7’ की 6 महीने की अपोलो सर्किल सदस्यता भी शामिल है

इन सभी ऑफर्स का लाभ उठाना बेहद सरल है। पात्र एयरटेल मोबाइल और होम ग्राहक ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ खोलकर ‘एयरटेल इनसाइडर’ सेक्शन में जा सकते हैं और अपनी पसंद के रिवॉर्ड्स चुनकर नियमों व शर्तों के अनुसार उन्हें रिडीम कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एयरटेल इनसाइडर इससे पहले भी लिंक्डइन प्रीमियम, ईज़ीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुका है। कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में भी ग्राहकों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर नए ब्रांड्स और ऑफर्स जोड़ती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें