Sunday, September 20, 2026
No menu items!
spot_img

गणेश चतुर्थी/नवरात्रि स्पेशल प्रदर्शनी 2026” का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। गणेश चतुर्थी/नवरात्रि स्पेशल के पावन अवसर पर कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में ” न्यू क्राप्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक पत्नी उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे संकल्प सेवा अभियान के तहत न्यू क्राफ़्ट इंडिया परिवार ने विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर अंकुर गुप्ता ,शक्ति बाजपेई फाउंडर/अध्यक्ष रत्नागिरी सेवा संस्थान व शहर के कई गणमान्य नागरिक, और बड़ी संख्या में खरीदार मौजूद रहे।

इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग अस्सी से अधिक मास्टर बुनकरों द्वारा तैयार किए गए एथनिक और पारंपरिक सिल्क व कॉटन हैंडलूम उत्पादों का शानदार संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहां बनारसी, चंदेरी, कांजीवरम और टसर सिल्क जैसे पारंपरिक वस्त्रों के साथ आधुनिक डिजाइन के आकर्षक परिधान भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कश्मीरी प्योर क्रेप की साड़ियां, प्योर सिल्क मार्क अप्रूव्ड साड़ियां तथा कई विशेष हैंडलूम उत्पाद भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने यहां उपलब्ध वस्त्रों की गुणवत्ता, डिजाइन और विविधता की सराहना की। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम इस प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है, जो फैशन प्रेमियों और पारंपरिक परिधानों के शौकीनों को खासा आकर्षित कर रहा है।

आयोजक मांनस आचार्य और जावेद मकसूद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के बुनकरों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और लोगों को भारतीय सिल्क व हैंडलूम की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बुनकरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और भारतीय हस्तकरघा उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलता है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में आकर देश के कुशल बुनकरों के हुनर को देखें और भारतीय सिल्क व हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा दें। यह प्रदर्शनी आगामी दस दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इंट्री फ्री है। लखनऊ वासियों से अनुरोध है की वो आए और सीधे बुनकरों से खरीदारी कर लाभ उठाएं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें