फतेहपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के साथ ही विभिन्न समाजसेवियों ने स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। लोगों को जलपान, लस्सी और शरबत वितरित किया गया। कई स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान विभिन्न अंजुमन कमेटियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
बाकरगंज में कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टाल लगाया गया। यहां जुलूस में शामिल सभी धर्मावलंबियों का जलपान कराकर स्वागत किया गया। साथ ही जुलूस में शामिल अंजुमन कमेटियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कोई भी पर्व जब आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाता है तो खुशनुमा माहौल बनता है और समाज की उन्नति के रास्ते खुलते हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भारत शुरू से ही आपसी तालमेल और भाईचारे की मिसाल रहा है। इसी एकता और सद्भाव के कारण दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब से देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा देश को विश्व में आगे बढ़ने की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, निजामुद्दीन, राम नरेश महराज, सैयद सहाब अली, शकीला बानो, इशरत जहां, अरुण जायसवाल, नजमी कमर, वकील खान, राजू भाई, फजलुर रहमान असलम, ताजुद्दीन, मोहम्मद हफीज, नसीम अंसारी, सूफियान अंसारी, इमरान सिद्दीकी, हम्माद हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। जहानाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन ने बशीर परिसर के सामने स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। यहां झंडे के साथ चल रहे विभिन्न धर्मावलंबियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और शील्ड प्रदान की गई। वहीं सपा नेता मंजर यार ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। बसपा नेताओं असलम शेर खां और मोहम्मद आरिश सिद्दीकी समेत मोहम्मद अय्यूब, एडवोकेट जियाउल हसन खान, एडवोकेट वजाहत हुसैन, एडवोकेट सुलेमान खान, एडवोकेट ममनून अहमद, एडवोकेट सैयद मोहम्मद आसिफ, एडवोकेट मोहम्मद शरीफ, एडवोकेट मोहम्मद रिजवान डियर, एडवोकेट वसीम खान, एडवोकेट राशिद सिद्दीकी, मंसूर अहमद सिद्दीकी, नजमी कमर, फैसल अब्बास, मोहम्मद आफताब और शाहिद समेत अन्य लोगों ने भी मुस्लिम समाज को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में मोहम्मद आसिफ खान ने मोहम्मदी जुलूस में शामिल लोगों के लिए लस्सी और शरबत का वितरण किया। इसके अलावा अन्य समाजसेवियों ने भी शहर में जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। स्टालों पर लोगों को ठंडा पानी, शरबत, लस्सी और अन्य जलपान उपलब्ध कराया गया। आयोजकों ने कहा कि जुलूस में शामिल किसी भी व्यक्ति को गर्मी या पानी की समस्या न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।



