Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img

जीआरपी लखनऊ की बड़ी सफलता: खोए हुए 312 मोबाइल बरामद, स्वामियों के चेहरे खिले

लखनऊ: जीआरपी अनुभाग लखनऊ पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खोए व गिरे कुल 312 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी अनुभाग लखनऊ, श्री रोहित मिश्रा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम और थानों की टीमों ने विशेष अभियान चलाया था। टीमों के अथक प्रयासों से विभिन्न कंपनियों के इन मोबाइलों को ढूंढ निकाला गया।

आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी जीआरपी श्री रोहित मिश्रा ने सभी 312 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए। लंबे समय से खोए अपने महंगे फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे।

लोगों ने जीआरपी पुलिस की इस कार्यशैली की भूरी-भूूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया और हृदय से धन्यवाद दिया। इस अभियान की सफलता में जीआरपी की सर्विलांस टीम और मीडिया सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें