Tuesday, October 20, 2026
No menu items!
spot_img

पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शरीफ (3 विकेट, नाबाद 58 रन) के आलराउंड खेल से लकी आटोमोबाइल ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

एनआर स्टेडियम पर खेले गए मैच में स्मैश क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। नरिंदर जीत ने 28 गेंदों पर 3 चौके व 2 छक्के की सहायता से सर्वाधिक 43 रन बनाए। गौरव ने 35 व भूपिंदर संधू ने 29 रन जोड़े।

लकी आटोमोबाइल से मोहम्मद शरीफ को तीन विकेट की सफलता मिली। जवाब में लकी आटोमोबाइल ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

जीत में जीशान अजहर ने 41 गेंदों पर तीन चौके से 51 रन व मोहम्मद शरीफ ने 30 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं अब्दुल ने 16 व कैद जोहर ने 15 रन का योगदान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें