लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद MLC चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक जनप्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि प्रदेश में शिक्षा, स्वाभिमान, विकास और सुशासन की निरंतरता को सुनिश्चित करने का एक सुनहरा अवसर है।
पंकज चौधरी ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता और प्रबुद्ध वर्ग विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी ताकत झोंक



