Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_img

महिलाओं और युवतियों ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी 

लखनऊ । सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में विजय दशमी के अवसर पर रघुवर मैरिज लॉन चांदन रोड इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित उड़ान डांडिया उत्सव-2026 में महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।

भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम का शुभारंभ गौरी-गणेश पूजन के उपरान्त मुख्य अतिथि बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, विशिष्ट अतिथि पार्षद कल्पना वर्मा, पार्षद पूजा जसवानी, राहुल गुप्ता, वंदना सिंह और वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने दीप प्रज्जवलित और मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में सविता, भारती, सीमा, सपना, आभा, पियाली, कल्पना, खुशबू, शालिनी, नीरज, हेमलता, निशा, आकांक्षा, अक्की, नीरज, स्वरा, किरण, अर्पित, प्रिया सहित अन्य महिलाओं ने धरती गगन में होती है तेरी जय-जयकार मां पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भगवती देवी दुर्गा के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की।

भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में शालिनी त्रिवेदी, पूनम शुक्ला, सुधा राय, प्रतिमा सिंह, श्रेया चक्रवर्ती, कविता श्रीवास्तव, कंचन लता, रोली, अनीता मौर्या, प्रीति द्विवेदी, सुमति, अनामिका, अमृता, इंदिरा, प्रतिमा शाह, प्रतिभा सिन्हा, पियाली और सीमा पांडे संग अन्य महिलाओं व युवतियों ने की ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे जैसे अन्य फिल्मी – गैर फिल्मी गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव और मंच संचालन मनीष पंडित ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें