लखनऊ। मेकमाईट्रिप ने आज घोषणा की कि साल के आखिर में छुट्टियों की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ का दूसरा संस्करण 14 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले पार्टनर्स में ठहरने की 30,000 से ज्यादा घरेलू और 3,500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टी शामिल हैं। इनमें होटल चेन, रिसॉर्ट, इंडिपेंडेंट होटल, होमस्टे और विला हैं। इनके अलावा 35 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और 8 बैंक भी साथ आए हैं ।
राज ऋषि सिंह मेकमाईट्रिप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कॉरपोरेट, फ्लाइट्स, जीसीसी और मार्केटिंग ने कहा भारत में शॉपर्स फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं और हमारा मानना है कि ट्रैवल के लिए भी प्लानिंग का एक अलग सीजन होना चाहिए। दूसरे एडिशन के साथ हमारा फोकस इसे सिर्फ एक और सेल से आगे ले जाना है और भारत के यात्रियों को वह भरोसा देना है जिससे वे छुट्टी के बारे में सोचने से आगे बढ़कर उसे बुक कर सकें। हम चाहते हैं कि ट्रैवल का मुहूर्त सेल कैलेंडर में एक तय तारीख बन जाए जब यात्रियों को पता हो कि वे कई तरह की बचत के साथ अपने साल के अंत की छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं और हमारे पार्टनर्स को पीक सीजन की मांग का अंदाजा इतनी जल्दी मिल जाए कि वे उसकी तैयारी कर सकें।
साल के अंत में यात्रा के साथ अक्सर कीमतों की चिंता भी जुड़ी होती है, क्योंकि यात्रियों को दिसंबर में बढ़ती कीमतों और सीमित उपलब्धता की आशंका रहती है। ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ उन्हें पहले से प्लानिंग करने और पूरे भरोसे के साथ बुकिंग करने के लिए एक खास बुकिंग विंडो देती है, जिसमें फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, कैब, ट्रेन, टूर्स और अट्रैक्शंस, फॉरेक्स तथा वीजा सर्विसेज पर डील्स मिलेंगी।
सेल के ऑफर छोटी और लंबी दूरी, दोनों तरह की यात्राओं पर हैं। इनमें कुर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर और गोवा जैसे देश के पसंदीदा ठिकानों से लेकर जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, यूके और बाकी यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय ठिकाने शामिल हैं। फेरारी वर्ल्ड (यूएई), यूनिवर्सल स्टूडियोज (सिंगापुर), मैडम तुसाद (सिंगापुर), मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप के नाइट सफारी व सिंगापुर जू (सिंगापुर) और सन वर्ल्ड बा ना हिल्स (वियतनाम) जैसे दुनिया भर के लोकप्रिय अट्रैक्शंस भी इस कैंपेन से जुड़े हैं।
सेल की घोषणा के लिए मेकमाईट्रिप ने छह फिल्मों का नया कैंपेन लॉन्च किया है, जिनमें ब्रांड एंबेसडर्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं। कैंपेन में सेल के अलग-अलग हिस्से दिखाए गए हैं, जैसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट व होटल, विला और अपार्टमेंट, हॉलिडे पैकेज और आउटस्टेशन कैब। इसका कॉन्सेप्ट क्रिएटिव एजेंसी टैलेंटेड ने तैयार किया है।



