Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने शुरू किया विशेष ‘रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट’ कार्यक्रम

लखनऊ : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने अपना विशेष रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत अब घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की VELYS™ रोबोटिक असिस्टेड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से उत्तर प्रदेश में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा बढ़ाना है।

VELYS™ सिस्टम डॉक्टरों को जॉइंट रिप्लेसमेंट की सर्जरी की योजना बनाने और उसे करने में मदद करता है। इसमें पूरे घुटने का प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट), घुटने के एक हिस्से का प्रत्यारोपण (पार्शियल नी रिप्लेसमेंट) और पूरे कूल्हे का प्रत्यारोपण (टोटल हिप रिप्लेसमेंट) शामिल हैं। घुटने के प्रत्यारोपण के लिए इस सिस्टम में सर्जरी से पहले सीटी स्कैन कराने की जरूरत नहीं होती। इससे सर्जरी की योजना बनाने की प्रक्रिया आसान होती है और इलाज से जुड़े फैसले लेने का नियंत्रण डॉक्टरों के पास ही रहता है।

रोबोटिक तकनीक की मदद से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सर्जरी में इम्प्लांट को सही जगह पर लगाने और मरीज की जरूरत के हिसाब से सर्जरी की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। इससे जोड़ की कार्यक्षमता बेहतर होने और सर्जरी के बाद रिकवरी में मदद मिलने की संभावना रहती है। इस तकनीक में आधुनिक मशीनों की मदद के साथ डॉक्टरों के अनुभव और विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि हर मरीज की जरूरत के हिसाब से इलाज किया जा सके।

इस शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए प्रो. (कर्नल) नरिंदर कुमार, सीनियर डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा, “हमारा रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कार्यक्रम शुरू करना इस बात को दिखाता है कि हम लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मरीजों तक आधुनिक तकनीक और हड्डियों के इलाज की विशेषज्ञ सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। VELYS™ रोबोटिक असिस्टेड तकनीक की शुरुआत के साथ हमारा लक्ष्य मरीजों को तकनीक की मदद से अधिक सटीक सर्जरी के विकल्प देना है। साथ ही, इलाज में सुरक्षा, गुणवत्ता और हर मरीज की जरूरत का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”

इस कार्यक्रम का संचालन हड्डियों और जोड़ प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम करेगी। इसमें प्रो. (कर्नल) नरिंदर कुमार, सीनियर डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; डॉ. प्रसून कांत शमशेरी, डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; डॉ. दिव्यांशु दत्त द्विवेदी, एसोसिएट डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; डॉ. ऋषभ जायसवाल, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; डॉ. मोहित गेरा, एसोसिएट कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; डॉ. सत्यम सिंह, एसोसिएट कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी; और डॉ. बृजेंद्र सिंह, एसोसिएट कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स इंजरी, रोबोटिक सर्जरी शामिल हैं।

यह टीम आधुनिक सर्जिकल तकनीक और मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने वाले इलाज के तरीके की मदद से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, खेल के दौरान लगने वाली चोटों और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए पूरे इलाज की सुविधा देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें