कानपुर। भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन ‘मोटोरोला एज 70 नियो’ के लॉन्च की घोषणा की है। आकर्षक क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस इस फोन को खासतौर पर बेहतरीन फोटोग्राफी और लंबे बैटरी बैकअप के लिए तैयार किया गया है।
डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी
मोटोरोला एज 70 नियो में 6.8 इंच (17.22 सेमी) का एक्सट्रीम एमोलेड सुपर एचडी (1.5K) डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है। तेज रफ्तार और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट लगाया गया है। इसके अलावा, फोन को पूरे दिन पावर देने के लिए इसमें 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद भरोसेमंद बनाती है।
एआई-पावर्ड प्रोफेशनल कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया 710 मुख्य कैमरा दिया गया है। पैंटोन वैलिडेटेड कलर्स और एआई ट्यूनिंग की मदद से यह कैमरा प्राकृतिक रंगों और स्पष्ट बारीकियों के साथ तस्वीरें लेता है। कम रोशनी में बेहतर फोटो के लिए इसमें ऑटो नाइट विजन, 10एक्स सुपर जूम, एक डेडिकेटेड मैक्रो लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर भी मौजूद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एडैप्टिव स्टेबलाइजेशन के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। नए कैमरा यूआई 5.0 और एआई फोटो एन्हैंसमेंट इंजन के साथ यह स्मार्टफोन यूजर्स को एक सहज और प्रोफेशनल फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है।



