Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ के फन मॉल में 24 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा स्थापित, ‘राम-राम’ लिखे 50 हजार पत्थरों से हुई तैयार

लखनऊ, राजधानी के फन रिपब्लिक मॉल परिसर में मंगलवार को भगवान श्री हनुमान जी की 24 फीट ऊंची और लगभग 600 किलोग्राम वजनी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इस विशाल प्रतिमा का उद्घाटन किया।

इस प्रतिमा की सबसे बड़ी आध्यात्मिक विशेषता यह है कि इसे देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए 50 हजार से अधिक पत्थरों को जोड़कर तैयार किया गया है, जिन पर ‘राम-राम’ नाम अंकित है। मॉल प्रबंधन का दावा है कि किसी भी संस्थान या व्यावसायिक परिसर में स्थापित यह एशिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा है। इस विशिष्टता के कारण इसे ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

प्रतिमा का निर्माण मात्र 30 दिनों में पूरा किया गया। इसके लिए विभिन्न राज्यों से आए 20 से 25 कुशल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की। पत्थरों की तराश-तराशी और बारीक नक्काशी में 10 दिनों का समय लगा। पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम से बनी यह प्रतिमा श्रद्धा, शक्ति और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इस पहल की सराहना की। मॉल प्रबंधन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य खरीदारी और मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ना है। शहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए यह प्रतिमा अब एक नया प्रमुख आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आकर्षण बन गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें