उन्नाव: विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन प्रोजेक्ट मैनेजर सेंथिल अरुण कुमार के मार्गदर्शन में उन्नाव लालगंज हाईवेज पर किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उन्नाव लालगंज हाईवेज के इंजीनियर अनिल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस मौके पर हाईवे के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आनंद राजपूत एवं सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने आमजन से अपील की गई कि वे अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं तथा उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करें।कार्यक्रम में उन्नाव-लालगंज हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड की टीम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।



