Sunday, August 23, 2026
No menu items!
spot_img

विश्व सीनियर सिटिज़न दिवस पर लखनऊ में ‘मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम’ का शुभारंभ; बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य देखभाल

लखनऊ : विश्व सीनियर सिटिज़न दिवस के अवसर पर मैक्स हेल्थकेयर की होम केयर इकाई ‘मैक्स@होम’ ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के साथ मिलकर ‘मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। लखनऊ में शुरू किया गया यह अपनी तरह का पहला एकीकृत, अस्पताल-आधारित कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही निरंतर, व्यक्तिगत और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

भारत में बुजुर्गों की तेजी से बढ़ती आबादी और बदलती पारिवारिक संरचना को देखते हुए यह पहल की गई है। लखनऊ के कई युवा पेशेवर दूसरे शहरों या विदेशों में कार्यरत हैं, जिससे घर पर रह रहे बुजुर्ग माता-पिता की नियमित देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

प्रोग्राम की प्रमुख विशेषताएं और सेवाएं:

मेडिकल गाइडेंस: यह कार्यक्रम डॉ. असित कुमार (कंसल्टेंट – जेरियाट्रिक एंड इंटरनल मेडिसिन, मैक्स अस्पताल) के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है घर पर स्वास्थ्य जांच: बुजुर्गों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित निगरानी और संपूर्ण ब्लड टेस्ट की सुविधा विशेषज्ञ परामर्श: ऑनलाइन जेरियाट्रिशियन परामर्श, न्यूट्रिशन (पोषण) और मनोवैज्ञानिक सलाह।

ऑन-ग्राउंड सपोर्ट: घर पर नर्सिंग केयर, फिजियोथेरेपी और एक समर्पित केयर मैनेजर द्वारा वेलनेस कॉल 24×7 आपातकालीन सहायता: 24 घंटे ऑनलाइन इमरजेंसी सपोर्ट, एंबुलेंस सुविधा और व्यक्तिगत केयर प्लान। मैक्स@होम के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट व बिजनेस हेड, विक्रम वर्मा ने बताया कि इस प्रोग्राम का मकसद मेडिकल विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक को घर तक पहुंचाकर बुजुर्गों और उनके परिवारों को तनावमुक्त और सुरक्षित माहौल देना है।

वहीं, डॉ. असित कुमार ने कहा कि डायबिटीज, बीपी, हृदय रोग और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों को नियमित निगरानी की जरूरत होती है। इस कार्यक्रम के जरिए वे अपने घर में सम्मान और स्वतंत्रता के साथ बेहतर जीवन जी सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक परिवार 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8744 888 888 पर कॉल करके, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ स्थित मैक्स@होम हेल्प डेस्क पर जाकर या अपने डॉक्टर से संपर्क करके नामांकन करवा सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें