Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
spot_img

लखनऊ से जेद्दा जा रही सऊदी फ्लाइट में खराबी

लखनऊ: के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान जेद्दा जा रहा था। विमान में 286 यात्री सवार थे। फ्लाइट नंबर SV-893 को रात 2:25 बजे उड़ान भरनी थी। विमान टैक्सीवे पर था। पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। उन्होंने तुरंत एटीसी और एयरलाइंस अधिकारियों को सूचित किया।

एयरलाइंस ने तुरंत इंजीनियरों की टीम को बुलाया। टीम ने ढाई घंटे में खराबी ठीक की। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। खराबी दूर होने के बाद विमान मंगलवार सुबह 4:45 बजे जेद्दा के लिए रवाना हुआ। यह फ्लाइट सामान्य दिनों में लखनऊ से रात 2:25 बजे रवाना होकर सुबह 6:00 बजे जेद्दा पहुंचती है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और अहमदाबाद समेत करीब आधा दर्जन उड़ानें सोमवार को लेट रहीं।

लखनऊ-अहमदाबाद के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-6968 भी देर हुई। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6E-2319 एक घंटा 24 मिनट की देरी से पहुंची। फ्लाइट के रनवे पर जाकर टेकऑफ करने से ठीक पहले ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। जिस कारण फ्लाइट को वहीं रोक दिया गया। शुरुआती जांच में तकनीकी खामी की पुष्टि होने के बाद फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें