Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img

राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सियासी सवाल

बिहार: के मोतिहारी से राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सियासी सवाल  प्रधानमंत्री मोदी आखिर चुप क्यों हैं? ‘Voter Adhikar Yatra’ के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को सीधे निशाने पर लिया और जनता के बीच खड़े होकर पूछा कि देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक सवालों पर पीएम मोदी जवाब क्यों नहीं देते मोतिहारी की सड़कों पर राहुल गांधी का काफिला पहुंचा, तो हजारों लोग उन्हें सुनने जमा हो गए। राहुल ने मंच से कहा, “जब देश में संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं, जब जनता के वोट की ताकत छीनी जा रही है, तो प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं?” उन्होंने कहा कि ये सिर्फ यात्रा नहीं, लोकतंत्र की रक्षा की एक आवाज है।

प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन जब बात देश के संविधान EVM और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता की होती है  तो वो चुप क्यों हो जाते हैं? राहुल गांधी के इस सवाल ने बिहार की राजनीति में गर्मी ला दी है Voter Adhikar Yatra के बहाने अब सीधा पीएम मोदी को निशाना बनाया जा रहा है। विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र पर खतरा है और सरकार जवाबदेह नहीं है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी इसे महज ‘ड्रामा’ बता रही है।

मोतिहारी में लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग राहुल की बातों से सहमति जताते हैं, तो कुछ इसे चुनावी स्टंट मानते हैं। लेकिन एक बात साफ है — राहुल गांधी अब आक्रामक मूड में हैं और 2024 के बाद अब 2025 और 2029 की ज़मीन तैयार करने में लगे हैं राहुल गांधी का ये सीधा हमला क्या सियासी असर डालेगा, और क्या पीएम मोदी इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे — यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन फिलहाल, ‘चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री’ — ये सवाल बिहार की सियासत में गूंज रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें