Monday, March 2, 2026
No menu items!
spot_img

भारतीय पर्वतीय महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री पीतांबर भट्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ।भारतीय पर्वतीय महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री पीतांबर भट्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में पर्वतीय समाज के लोग, प्रवासी पर्वतीय जन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने स्वर्गीय भट्ट जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वर्गीय पीतांबर भट्ट जी को संगठन की विचारधारा एवं पर्वतीय समाज के उत्थान का प्रेरणा-स्रोत बताते हुए कहा—

“स्वर्गीय भट्ट जी ने भारतीय पर्वतीय महासभा को केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पर्वतीय समाज की आवाज और चेतना के रूप में स्थापित किया। उनका जीवन समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता का आदर्श उदाहरण है। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व सांसद (प्रयागराज) ने उपस्थित होकर भट्ट परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा स्वर्गीय पीतांबर भट्ट जी के सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

इसके अतिरिक्त ओ.पी. श्रीवास्तव, विधायक, लखनऊ पूर्वी, की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

श्रद्धांजलि सभा में भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री पान सिंह भंडारी, मुख्य संयोजक श्री दयाकृष्ण डालाकोटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मोहन चंद्र जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमित पांडे, राष्ट्रीय महिला प्रभारी श्रीमती राधा बिष्ट, दिल्ली एनसीआर संयोजक श्री अभिनव सिंह भंडारी, महासचिव/संयोजक श्री मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री राजनेश डोबरियाल, श्री पूरन सिंह दरियाल, श्री दिनेश उप्रेती, श्री ओम प्रकाश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भट्ट परिवार की ओर से श्रीमती प्रतिभा देवी भट्ट (धर्मपत्नी), कौशल भट्ट, प्रकाश भट्ट, अंजली भट्ट, नीलू भट्ट, अक्षय भट्ट, उज्ज्वल भट्ट, कैलाश भट्ट, राखा भट्ट, नवीन पंत, ज्योति पंत, शुभम पंत, किशोर बौराई, भावना बौराई, आयुष बौराई, प्रेमा सनवाल, हेमंत सनवाल, दीपा जोशी, अविरल जोशी, उत्कर्ष जोशी, पल्लव शर्मा (समाजसेवी), श्री नरेंद्र सिंह देवड़ी, महेंद्र सिंह रावत, घनानंद जोशी, श्री बलवंत सिंह देवड़ी एवं श्री राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय पीतांबर भट्ट जी के संगठन निर्माण, पर्वतीय समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, भावनात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें