Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_img

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर ‘गवर्नर’ का धमाका: विपुल अमृतलाल शाह ने जारी किया फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर

लखनऊ/ मनोरंजन डेस्क हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी अगली फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ की पहली झलक पेश की गई है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है।

रहस्य और सस्पेंस से भरा पहला पोस्टर

फिल्म के पहले पोस्टर में मनोज बाजपेयी एक गलियारे (कॉरिडोर) में हाथ में सूटकेस लिए पीछे से चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ दी गई टैगलाइन—”अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा”—फिल्म की गंभीरता और इसमें छिपे हाई-वोल्टेज लीगल ड्रामे की ओर इशारा करती है।

देश के संकट की कहानी

एक अन्य पोस्टर में एक खाली हरी कुर्सी दिखाई गई है, जिस पर लिखा है: “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है” और “यह सिर्फ कुर्सी नहीं… ज़िम्मेदारी है।” ये पंक्तियाँ संकेत देती हैं कि फिल्म की कहानी देश के आर्थिक या प्रशासनिक संकट और उसे बचाने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

दो दिग्गजों का पहला कोलैबोरेशन

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी एक साथ काम कर रहे हैं। दो नेशनल अवॉर्ड विनर्स की इस जुगलबंदी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है फिल्म की प्रमुख टीम निर्देशक चिन्मय मांडलेकर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह सनशाइन पिक्चर्स म्यूजिक अमित त्रिवेदी गीत जावेद अख्तर सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह

विपुल शाह ने इस फिल्म के लिए दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के उस ट्रेंड को अपनाया है जहाँ अभिनेताओं के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों की झलक साझा की जाती है। ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें