Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

 

*1* सुवेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक मंत्री बने; सभी ने बांग्ला में शपथ ली

*2* शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, बंगाल की जनता को PM मोदी का दंडवत प्रणाम

*3* बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया

*4* विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच, TVK को 116 विधायकों का समर्थन, बहुमत से 2 कम; आज होने वाली शपथ कैंसिल

*5* पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव को मजबूत करने वाले सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया, जो पार्टी की ओर से अपने वरिष्ठ नेताओं और संस्थापक सदस्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है

*6* कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार, जिन्होंने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में हिस्सा लिया और बंगाल में बीजेपी को मजबूत किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दौरान उनके पैर छुए हैं

*7* पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया

*8* प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देश के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि के सम्मान, गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथाएं आने वाले युगों तक देशवासियों के हृदयों में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेंगी।’

*9* भारत की सभ्यतागत चेतना के प्रतीक थे गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

*10* देश में 70 साल में 20 लाख अपहरण, इनमें 11 लाख एक दशक में ही, एनसीआरबी अपराधों में हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी

*11* चुनावी नतीजों के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. बताया जा रहा है कि सरकार एक सप्ताह के अंदर दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती है…

*12* खुफिया एजेंसियों ने इनपुट जारी किया है कि पंजाब में आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर नापाक हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने कई जिलों में नाकेबंदी बढ़ा दी है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है

*13* बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार

*14* राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी फिर तेज हो गई है। पश्चिमी जिलों में हीटवेव शुरू हो गई है और फलोदी में पारा 44.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की चेतावनी दी है

*15* रिपोर्ट- इस्लामाबाद में अगले हफ्ते शांति वार्ता संभव, ट्रम्प बोले- ईरानी जवाब का इंतजार; ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की मांग ठुकराई

*16* IPL में आज राजस्थान vs गुजरात, जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पीछे छोड़ने का मौका, जयपुर में मुकाबला

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें