लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय संगठनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका शौर्य और बलिदान आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता हैकार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह बिष्ट, नोएडा विधायक पंकज सिंह, सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवशरण सिंह गहरवार तथा पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शौर्य फाउंडेशन, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी, करणी सेना, भारतीय क्षत्रिय समाज, श्रीराम सेवा समिति, राजपूताना महासभा, राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद तथा उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।



