Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_img

बड़े मंगल पर फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारा हमारी पहचान

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर हजरतगंज चौराहा स्थित मीडिया प्वाइंट पर उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।अखिलेश यादव ने भंडारे में पहुंचकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया तथा आयोजन में शामिल लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व ओएसडी आशीष यादव, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट, पत्रकार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और पत्रकारों में सुशील सहाय, मनोज छाबड़ा, नंद कुमार, दीप चंद्र गुप्ता, विकास बाबू, हृदेश चंदेल, रंगनाथ तिवारी, अर्जुन साहू, मोहम्मद इमरान, सुनील कुमार रैदास, शुभम त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, रितेश यादव, सुमित कुमार, नईम अंसारी, आशुतोष त्रिपाठी, शरद शुक्ला, रूपेश कुमार, एरिक थमसन, आजम हुसैन, असफाक, शिवसरन सिंह, भारत सिंह, शिव विजय सिंह, स्वपन पाल, संदीप रस्तोगी, विशाल श्रीवास्तव, अरुण शर्मा ‘बबलू’ और फूलचंद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना का दिन होता है और लखनऊ में कई स्थानों पर आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि भंडारों में लोगों की सहभागिता हमारी साझा संस्कृति, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल है।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी के प्रति प्रेम, दया, भाईचारा और अपनत्व का संदेश देता है तथा यही भाव देश को मजबूत बनाता है। अखिलेश यादव ने भंडारे की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों को बधाई भी दी।इसके उपरांत अखिलेश यादव राजभवन के सामने स्थित मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। वहां मौजूद पुजारी ने उन्हें जीवन में सफलता का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें