Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और बारावफात पर रहेगी कड़ी निगरानी

फतेहपुर। आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और बारावफात पर्वों को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान केवल पारंपरिक मार्गों से ही जुलूस निकाले जाएं और किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने थानावार तैयारियों और पूर्व की घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर निकायों के अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, पेयजल, साफ-सफाई, चूने का छिड़काव और सड़कों के गड्ढों को ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ढीले तारों और जर्जर विद्युत पोलों को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसडीएम और सीओ को जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिन थाना और तहसील क्षेत्रों में अभी पीस कमेटी की बैठक नहीं हुई है, वहां जल्द बैठक कराने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्वों को लेकर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को पीस कमेटी की बैठक कराकर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ पवन कुमार मीना, एडीएम वित्त/राजस्व, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें