फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय चित्रांश नगर में बुधवार को महिला संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा तथा पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी पप्पू वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव लाखन पटेल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सुश्री दीपमाला कुशवाहा ने महिला संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर महिला संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक न्याय, महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने वाली प्रमुख नेताओं में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में महिला संगठन की गतिविधियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला अध्यक्ष महिला मंच कांति कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष सहकारिता मंच राजू पटेल, जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच गुलाब सिंह, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष दीपांशु पटेल, श्रमिक मंच से दीपू पटेल, एससी-एसटी मंच से राहुल कुमार उर्फ जालिम, जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच अतीश पटेल, डॉ. एनआर शर्मा, गोवर्धन पटेल, प्रदेश सचिव अशोक पटेल, कोषाध्यक्ष, जिला महासचिव अरुण पटेल, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच आलोक पांडेय, जिला सचिव सुरेश पटेल समेत बड़ी संख्या में महिला मंच की कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



