लखनऊ: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के सम्बन्ध में संस्था के संरक्षक नवाब मसूद अब्दुल्लाह कि निगरानी में सिटी स्टेशन के पास स्थित प्ले वे हाई स्कूल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सीनियर एडवोकेट साबिर अब्बास ने की मीटिंग का खास मकसद सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के आने वाले चुनाव में अच्छे प्रत्याशियों का चयन किस प्रकार से किया जाए जिससे बार में एक अच्छी कार्यकारिणी आ सके। मीटिंग में सिर्फ इन्हीं मुद्दों पर बातचीत हुई और तमाम प्रत्याशियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सोसाइटी जल्द ही सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में चुनाव के लिए किन-किन प्रत्याशियों का चयन करेगी यह सूचना समाचार पत्रों द्वारा बता दी जाएगी मीटिंग में खास तौर पर नवाब मसूद अब्दुल्लाह (संरक्षक) सै० अली मीसम नकवी एडवोकेट (अध्यक्ष) साबिर अब्बास एडवोकेट, शहनशाह हुसैन एडवोकेट, सै मासूम रज़ा एडवोकेट, आदम सुल्तान एडवोकेट, मुम्शाद खान एडवोकेट, मुकेश कुमार एडवोकेट, युषा आबिद एडवोकेट, दुर्गेश कुमार एडवोकेट, महजबी परवीन एडवोकेट, ज्योति एडवोकेट, जीशान जमशेद एडवोकेट, गुफरान जमशेद एडवोकेट, शिकोह मोहम्मद एडवोकेट, रजनीश धानुक, मेराज सिद्दीकी एडवोकेट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप सिंह एडवोकेट, बृजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, लखनऊ, बार के कनिष्ट उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट कनवीनर आसिम मार्शल एवं मिथिलेश सिंह मौजूद थी अंत में सभी आए हुए मेहमानों का शुक्रिया सै मासूम रज़ा एडवोकेट ने अदा किया।



