Monday, October 5, 2026
No menu items!
spot_img

आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, बुखार से लेकर घुटनों के दर्द तक पहुंचे मरीज

फतेहपुर। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की आवाजाही रही। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श के साथ उपलब्ध दवाइयां वितरित कीं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर गौंती में कुल 14 मरीज पहुंचे। आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहसिन अंसारी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। केंद्र पर फार्मासिस्ट अखिलेश कैंथवाल और चतुर्थ श्रेणी कर्मी धीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र पर तीन कर्मचारियों की तैनाती है। केंद्र पर डेली रूटीन से संबंधित आवश्यक दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। आरोग्य मेले के दौरान आजाद अली बुखार और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं फैजान पैर में दर्द और चोट की समस्या को लेकर पहुंचे। खुशनुर बानो ने घुटनों में दर्द की शिकायत बताई। उधर ऐरायां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अली सिद्दीकी के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां कुल 15 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर डेली रूटीन की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहीं। मरीजों में पांच बुखार, दो शुगर, एक गैस एवं पेट दर्द और एक मरीज आंख में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा। इसके अलावा अन्य मरीज अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उपचार के लिए पहुंचे। मेले के दौरान एएनएम, फार्मासिस्ट अजय कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी संदीप कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें