Saturday, October 17, 2026
No menu items!
spot_img

मिल्कीपुर में नवरात्रि की धूम, विधायक चंद्रभानु पासवान ने 51 स्थानों पर किए दर्शन-पूजन

मिल्कीपुर (अयोध्या)। शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मां आदिशक्ति के दर्शन-पूजन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक ने हरखपुर, चंदौरा, अमानीगंज, मोहम्मदपुर, झबरा, कोटिया, सरवनपुर, इछोई, विनायकपुर, ददुआपुर, महुलारा, मिल्कीपुर, इनायत नगर, किनौली, गुजरामऊ, कहुआ, अस्थाना और चिरौली सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने नवदुर्गा पूजा समितियों के पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की।

विधायक की ओर से जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार, उन्होंने 51 प्रमुख स्थानों पर आयोजित पूजा कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। कई स्थानों पर मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना भी की।

इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न गांवों और बाजारों में सजे पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्ति कार्यक्रमों के चलते माहौल भक्तिमय बना रहा।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने मां जगत जननी से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी पर मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद बने रहने की प्रार्थना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें