Tuesday, October 20, 2026
No menu items!
spot_img

नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगा रहे भाषा विवि के एनसीसी कैडेट्स

लखनऊ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत–100 संडे अभियान’ के अंतर्गत निकटवर्ती चक्करपुरवा गाँव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ से संबद्ध इकाई के कैडेट्स ने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान कैडेट्स ने ग्रामीणों से संवाद कर नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। एनसीसी इकाई की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अलवेरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से कैडेट्स ने सामाजिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की. विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई युवाओं में अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें