Thursday, October 22, 2026
No menu items!
spot_img

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ। यूपी कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली और घोटाला किया जा रहा है।

यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सुप्रिया श्रीनेत्र ने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में 15.24 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से 3 करोड़ से अधिक वोट काट दिए गए हैं। पीलीभीत सदर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 13,150 वोटरों के एपिक और सीरियल नंबर वही हैं, लेकिन केवल नाम बदल दिए गए हैं, जिनमें अधिकांश मुस्लिम समुदाय के हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) को तुरंत खारिज करने की मांग की। आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि कांग्रेस अब यूपी की हर विधानसभा में वोटर लिस्ट की जांच कराएगी और कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें