Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img

डिज़ाइन शिक्षा और करियर की नई संभावनाओं पर केंद्रित ‘आकार – द नेशनल डिज़ाइन कॉन्क्लेव 2026’

लखनऊ, एकेडमी फॉर क्रिएटिव स्टूडेंट्स (ACS) की ओर से ‘आकार – द नेशनल डिज़ाइन कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिज़ाइन शिक्षा, रचनात्मकता, फैशन इंडस्ट्री तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध करियर के अवसरों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र खरब डीन आप स्कूल आफ फैशन (WUD) एवं चिराग गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट आईएमएस ग्रुप रहे। सेलिब्रिटी फैशन डिज़ाइनर एवं ACS की पूर्व छात्रा सुश्री सृष्टि पाटिल की उपस्थिति रही। उनके अनुभव और उपलब्धियों से विद्यार्थियों को फैशन एवं डिज़ाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी भागीदारी विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच विकसित करने और अपने करियर के लिए नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

कॉन्क्लेव में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थी, प्रधानाचार्य, कोऑर्डिनेटर और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञ मेंटर्स विद्यार्थियों को डिज़ाइन इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों, उच्च शिक्षा के विकल्पों और भविष्य में करियर निर्माण की संभावनाओं के बारे में विभिन्न तरह की जानकारियां साझा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को समझने, अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप करियर विकल्प चुनने तथा डिज़ाइन शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही शिक्षा और डिज़ाइन उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

एकेडमी फॉर क्रिएटिव स्टूडेंट्स के डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर डिज़ाइन, फैशन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित करेगी। कॉन्क्लेव के माध्यम से उन्हें विशेषज्ञों के अनुभवों से सीखने और अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया

फैशन डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिटी मांटेसरी स्कूल चौक शाखा की टीम को मिला तथा द्वितीय स्थान APS एकेडमी की टीम ने जीता इसी क्रम में कम्युनिकेशन डिजाइन में प्रथम स्थान सेंट थॉमस स्कूल की टीम ने तथा द्वितीय स्थान स्टेला मारिस की टीम ने अपने नाम किया।

क्रमशः प्रोडक्ट डिजाइन में प्रथम स्थान रेड रोज राजाजीपुरम की टीम ने तथा द्वितीय स्थान न्यू पब्लिक स्कूल कानपुर रोड की टीम ने जीता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें