Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में खुला रिवर मोबिलिटी का नया स्टोर, इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च

लखनऊ: इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी रिवर मोबिलिटी ने लखनऊ के जानकीपुरम में अपना नया स्टोर खोलकर उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार किया है। आगरा के बाद राज्य में यह कंपनी का दूसरा स्टोर है। RAAM ग्रुप के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह 820 वर्ग फुट का स्टोर प्लॉट नंबर बी-2/20, सेक्टर-एफ, सीतापुर रोड पर स्थित है।

यहां ग्राहक कंपनी के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘इंडी’ (Indie) को देखने के साथ टेस्ट राइड, बुकिंग, एक्सेसरीज, मर्चेंडाइज और बिक्री के बाद की सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लखनऊ में इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,899 रुपये रखी गई है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (www.rideriver.com) से भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

इस अवसर पर रिवर मोबिलिटी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद मणि ने कहा, “लखनऊ में नया स्टोर खोलना उत्तर प्रदेश में हमारी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। हमारा उद्देश्य ‘इंडी’ इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना और उन्हें एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन का अनुभव देना है।”

गौरतलब है कि मार्च 2021 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज द्वारा स्थापित बेंगलुरु स्थित यह कंपनी देशभर में 100 स्टोर खोलने के लक्ष्य पर काम कर रही है। रिवर मोबिलिटी को यामाहा मोटर कॉर्पोरेशन, मित्सुई, टोयोटा वेंचर्स और अल फुतैम ग्रुप जैसे प्रमुख भारतीय व अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें