अयोध्या मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े शहरों के साथ-साथ दूसरे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में अयोध्या में यूरोलॉजी की विशेष ओपीडी सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए अयोध्या और आसपास के जिलों के लोगों को किडनी, पेशाब, प्रोस्टेट और पुरुषों से जुड़ी दूसरी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जांच की सुविधा अपने शहर में ही मिल सकेगी।
इस ओपीडी में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर – डॉ. आदित्य के. शर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। वह हर महीने के चौथे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बृज डायबिटीज सेंटर, सिविल लाइंस, अयोध्या में उपलब्ध रहेंगे।



