Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img

कांग्रेस आरटीआई विभाग की कार्यशाला में सूचना के अधिकार को जनहित का मजबूत हथियार बताया गया

लखनऊ  । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए आरटीआई विभाग के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यशाला का संचालन विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित उठवाल ने किया, जबकि आरटीआई कार्यकर्ता देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी उपयोग, प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों को उठाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में Ajay Rai उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की नीतियों, जनसरोकारों और सूचना के अधिकार के प्रभावी इस्तेमाल पर मार्गदर्शन दिया।अविनाश पांडे ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है और कांग्रेस हमेशा पारदर्शिता और जवाबदेही की पक्षधर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और आरटीआई के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का आह्वान किया।अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि आरटीआई विभाग संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है, जो सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को उजागर करने में अहम भूमिका निभा सकता है।कार्यशाला में संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकारों को प्राथमिकता देने और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।कार्यशाला के दौरान लकी ड्रा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें चयनित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अविनाश पांडे और अजय राय ने सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में महेंद्र श्रीवास्तव, सीमा देबनाथ, रामानंद राजपूत, शशांक सक्सेना, देवेश मणि त्रिपाठी, राम आशीष मौर्य, राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें