असोथर/फतेहपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत असोथर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस दोपहर तीन बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकला। इसमें बड़ी संख्या में लोग पैदल तथा अपने वाहनों के साथ शामिल हुए। जुलूस को लेकर अंजुमन कमेटी की ओर से पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
जुलूस की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य फिरोज खान, तौफीक कुरैशी, महताब कुरैशी, आरिफ सलमानी, आसिफ राइन, कासिम कुरैशी, रेयाज सलमानी, सिराज खान, सलमान खान, साहिल सिद्दीकी, सिराजुल राइन, फैजान सलमानी, जाहिद शाह, आरिफ कुरैशी, अफजल खान, नाजिम खान और इम्तियाज राइन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। भीड़ और वाहनों की अधिकता को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की। ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया।



