Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
spot_img

आम्रपाली योजना व वूंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

लखनऊ एलपीएससी आम्रपाली योजना व वूंदावन शाखा की टीमों ने एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस द्वारा सेक्टर ई आम्रपाली योजना शाखा में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में एलपीएससी की बालिका वर्ग में छह और बालक वर्ग में नौ टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे।

समारोह में अतिथिगण का स्वागत लखनऊ पब्लिक कॉलेज प्रधानाचार्या कहकशां अरबी ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल व कॉलेजेस के इतिहास में पहली बार हैंडबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा सुमंत पाण्डेय, आम्रपाली योजना शाखा की एचओडी सुषमा सिंह और मुख्य कोच शिवनाथ व नेहा भी मौजूद रहे।

पहले दिन बालिका वर्ग में एलपीएससी एलपीसी आम्रपाली योजना ने माधवगंज शाखा को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच में वृंदावन शाखा ने बाराबंकी शाखा को 5-0 से हराया।

बालक वर्ग में वृंदावन शाखा ने ए ब्लाक शाखा को 9-1 से, सहारा स्टेट शाखा ने माधवगंज को 5-1 से और गोमतीनगर शाखा ने सीतापुर शाखा को 13-0 से हराते हुए जीत दर्ज की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें