Monday, October 5, 2026
No menu items!
spot_img

एआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद अखलाक नदवी ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र, संसदीय सेवाओं के लिए किया सम्मान

बाराबंकी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं हैदराबाद से सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती जाते समय बाराबंकी पहुंचे। उनके बाराबंकी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर 268 बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद अखलाक नदवी ने अपने समर्थकों के साथ ओवैसी के काफिले से मुलाकात की और उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

मोहम्मद अखलाक नदवी ने कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने लंबे समय से देश की राजनीति और संसद में आम जनता, वंचित वर्गों तथा संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। संसद में उनकी सक्रिय भूमिका और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में जनहित के मुद्दों को लेकर काम करने का उत्साह बढ़ा है। बाराबंकी की धरती पर उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें