लखनऊ: क्रिएटिव कैटेलिस्ट्स ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित ‘द पावर टू एम्पावर: FLO लखनऊ फैशन कॉउचर’, जिसमें ‘फैशन विद अ पर्पज़’ की थीम को केंद्र में रखा गया था, में डिजिटल पार्टनर के रूप में सहयोग किया। इस साझेदारी के तहत क्रिएटिव कैटेलिस्ट्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आयोजन की कहानी और उसके संदेश को आकार देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की। संस्कृति, रचनात्मकता और ऑडियंस एंगेजमेंट की अपनी समझ के आधार पर, क्रिएटिव कैटेलिस्ट्स ने आयोजन के लिए डिजिटल स्टोरीटेलिंग तैयार की, जिससे इस पहल की दृश्यता और दर्शकों के साथ जुड़ाव को बढ़ाने में मदद मिली। यह साझेदारी क्रिएटिव कैटेलिस्ट्स के उस व्यापक दृष्टिकोण को भी दर्शाती है, जिसके तहत वह रचनात्मकता, संस्कृति और स्थानीय समझ को दर्शकों से जोड़ने के साथ-साथ भारत के बढ़ते क्रिएटिव इकोसिस्टम और ऑरेंज इकॉनमी में उभरते अवसरों में योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करता है।
आयोजन को मिले सहयोग के बारे में क्रिएटिव *कैटेलिस्ट्स के फाउंडर अरविंद जोशी ने कहा,* “हमारी भूमिका ‘द पावर टू एम्पावर’ की व्यापक सोच को समझकर उसे ऐसी डिजिटल कहानी में बदलना था, जिससे दर्शक जुड़ सकें। हमारा उद्देश्य आयोजन को सिर्फ उस शाम तक सीमित न रखते हुए, प्रभावी स्टोरीटेलिंग के माध्यम से इसकी दृश्यता और लोगों के साथ जुड़ाव को बढ़ाना था। हमारे लिए यह यह दिखाने का भी एक अवसर था कि रचनात्मकता और संस्कृति किस तरह सार्थक पहलों की पहुंच को बढ़ा सकती हैं और साथ ही भारत की बढ़ती क्रिएटिव इकॉनमी और ऑरेंज इकॉनमी में योगदान दे सकती हैं।”



