Thursday, October 1, 2026
No menu items!
spot_img

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया।

बुधवार को शहर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क में हुई एजीएम में गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह को भी दोबारा गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। इसके साथ ही चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनर्नियुक्त किया गया।

गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए दो ही नामांकन होने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। वहीं सभी कमेटियों पर अंतिम फैसला लेने का आधिकार यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव को दिया गया है।

एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को यूपीसीए का लोकपाल और कृष्ण मुरारी को एथिक ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने वाराणसी में तैयार हो रहे यूपीसीए के नए स्टेडियम को लेकर बताया कि जल्द ही वहां घरेलू क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय स्तर के मैच कराकर पिच और मैदान की स्थिति को परखा जाएगा।

राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को बड़ौदा के साथ विकल्प के तौर पर रखा गया है। स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में वहां डब्ल्यूपीएल के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।

कानपुर में कमला क्लब की लीज खत्म होने और ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू होने को देखते हुए यूपीसीए कानपुर विश्वविद्यालय में बन रहे नए स्टेडियम के साथ एमओयू करने की तैयारी में है। राजीव शुक्ला ने बताया कि शहर में एक स्तरीय मैदान की जरूरत थी, जिसके लिए सीएसजेएमयू से बातचीत चल रही है। करार होने के बाद वहां यूपीसीए की गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।

यूपी टी-20 लीग के चौथे चरण की सफलता पर राजीव शुक्ला ने डॉ. संजय कपूर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में भी दो शहरों के प्रारूप को बरकरार रखा जाएगा। साथ ही गवर्निंग काउंसिल अगले सत्र में आठ टीमों को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है।

एजीएम में यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. उमेर हसन, सीईओ अंकित चटर्जी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, अहमद अली खान तालिब समेत यूपीसीए के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें