Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

पुलिस कार्यालय में एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। फरियादियों ने जमीन संबंधी विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात सुनने के बाद संबंधित थाना एवं पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनना और उसकी समस्या का नियमानुसार समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें