लखनऊ। मरहूम ख़तीब-ए-अकबर मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर साहब की 10वीं बरसी के मौक़े पर द एमएसजी फाउंडेशन, लखनऊ की जानिब से शाही ख़ैरात खाना, सुन्नी इंटर कॉलेज के पास, विक्टोरिया स्ट्रीट पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वज़न की जाँच की गई। साथ ही ज़रूरतमंदों को मुफ़्त दवाइयाँ वितरित की गईं और डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल मशविरा भी दिया।
इस मौक़े पर मौलाना यासूब अब्बास ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर साहब की याद में ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का ऐसा कार्यक्रम नेक और क़ाबिल-ए-तारीफ़ पहल है। उन्होंने फाउंडेशन के तमाम ज़िम्मेदारों और सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।
कार्यक्रम में सऊद मुशीर, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, ने कहा कि ज़रूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए इस तरह के निःशुल्क मेडिकल कैंप बेहद अहम हैं। ऐसे प्रयासों से आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को राहत मिलती है और समाज में सेवा तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
वहीं, समाजसेवी मुख़्तार अहमद ने कहा कि इंसानियत की ख़िदमत से बढ़कर कोई नेक काम नहीं है। मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर साहब की याद में आयोजित यह मेडिकल कैंप समाज के लिए एक अच्छा पैग़ाम है। उन्होंने एमएसजी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
मेडिकल कैंप में मेडिकल टीम के रूप में डॉ. सक्षम मिश्रा, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, बलरामपुर अस्पताल; डॉ. सलीम, MBBS, मेडिकल ऑफिसर, NHM उत्तर प्रदेश; डॉ. सैयद शाहिद रज़ा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट; डॉ. मिर्ज़ा हारून बेग, MBBS, MS (Ophthalmology), KGMU, लखनऊ; और डॉ. मोहम्मद साद, बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ, ने अपनी सेवाएँ दीं।
कार्यक्रम में सऊद मुशीर, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, और मुख़्तार अहमद (समाजसेवी) सहित अन्य सहयोगियों ने शिरकत की।
एमएसजी फाउंडेशन की ओर से फाउंडर मोहम्मद सादिक, अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हैदर (आलम रिज़वी), फ़ैज़ अब्बास, अली अब्बास और रज़ा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जूनियर टीम में उम्मे ऐमन, अफ़रीन मुजीब, शाइस्ता शाकिर, मोहम्मद फ़रीद, मोहम्मद अहसन, मोहम्मद हैदर, हसन इमाम, शहाब राशिद (D. Pharma), बतूल रिज़वी, नबील अहमद, अंदलीब फ़ातिमा, कनीज़ ज़ैनब और शोएब अख़्तर ने सहयोग किया।
एमएसजी फाउंडेशन की इस पहल के ज़रिए मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर साहब की याद में ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का पैग़ाम दिया गया। कार्यक्रम का मक़सद ज़रूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ समाज में इंसानियत, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मज़बूत करना रहा।



