Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_img

शहर कांग्रेस महासचिव मयंक वाल्मीकि ऋषभ ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया बेटी का पहला जन्मदिन

लखनऊ:लखनऊ शहर कांग्रेस के महासचिव मयंक वाल्मीकि ‘ऋषभ’ ने अपनी पुत्री श्रीजा के पहले जन्मदिन को बेहद अनूठे और प्रेरणादायक रूप में मनाया। डालीगंज के इरादत नगर स्थित वाल्मीकि पुरी के निवासी मयंक वाल्मीकि ऋषभ ने किसी महंगे होटल में पार्टी करने के बजाय, अपनी खुशियों को सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ साझा करने का फैसला किया।

इस विशेष अवसर पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में ‘तिथि भोज’ योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें पेंसिल बॉक्स, कॉपियां, स्कूल बैग और लंच बॉक्स जैसे उपयोगी उपहार भी वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

पिता मयंक वाल्मीकि ऋषभ ने इस मौके पर कहा कि वे अपनी बेटी को समाज सेवा और परोपकार के संस्कार देना चाहते हैं। इन मासूमों की दुआएं ही उनकी बिटिया के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा नन्ही बिटिया को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ और परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें