लखनऊ: इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन–सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (ISF-CIED), इंटीग्रल यूनिवर्सिटी द्वारा 8 सितंबर 2026 को ‘UPRISE 2026’ कैम्पस इनोवेशन एवं करियर ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, उद्यमियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में एडिशनल प्रो-चांसलर डॉ. निदा फातिमा, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मोहम्मद हारिस सिद्दीकी सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां—पूनम के. खंडेलवाल, हर्षित देसाई, सिमरन साहनी और हर्षवर्धन जावेरी बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए।
आईडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में 6-6 सदस्यों वाली 12 टीमों ने स्मार्ट ऑटोमेशन, हेल्थटेक, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अपने मॉडल पेश किए। प्रतियोगिता में टीम Innov8x ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹25,000 का पुरस्कार जीता। वहीं टीम WunderBär प्रथम उपविजेता (₹15,000) और टीम MERIDIAN द्वितीय उपविजेता (₹10,000) रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।



