Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
spot_img

ईवेन्शन्स का आईपीओ के जरिये 38.12 करोड़ पूंजी जुटाने का लक्ष्य

लखनऊ। ईवेन्शन्स लिमिटेड एमआईसीई और कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में कार्यरत एक उभरती कंपनी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में इवेंट प्लानिंग, एग्जीक्यूशन, इंसेंटिव ट्रैवल और ब्रांड एक्टिवेशन जैसी सेवाएं प्रदान करती है, ने अपने आईपीओ के खुलने की घोषणा की। इश्यू बुधवार, 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 5 अक्टूबर को बंद होगा। इक्विटी शेयरों को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। कंपनी 10 रूपये अंकित मूल्य वाले 32,30,400 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिनका मूल्य बैंड 112 रूपये से 118 रूपये प्रति इक्विटी शेयर है। मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर इश्यू का कुल आकार 38.12 करोड़ रूपये है। इश्यू प्राइस का निर्धारण 112 रूपये से 118 रूपये प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड के भीतर बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इश्यू का मार्केट लॉट 1,200 इक्विटी शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर 2.83 लाख रूपये होगी। एचएनआई निवेशकों को न्यूनतम तीन लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि 4.25 लाख रूपये होगी। कोरपोरेट प्रोफेशनल्स केपिटल प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का बूक रनिंग लीड मेनेजर है, जबकि मुद्रा आरटीए वेन्चर्स प्राईवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अपने कारोबार के अगले चरण के विकास को समर्थन देने के लिए करेगी। ईवेन्शन्स लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर रवि रजक ने कहा, ईवेन्शन्स ने एमआईसीई सेवाओं और इवेंट मैनेजमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत लाकर अपना कारोबार विकसित किया है, जिससे हम भारत और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में कॉर्पोरेट ग्राहकों को एकीकृत समाधान प्रदान कर पा रहे हैं। जैसे-जैसे हम अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, आईपीओ हमारी वित्तीय नींव को मजबूत करेगा, हमारी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को समर्थन देगा और हमारी क्षमताओं को और विकसित करने में मदद करेगा। हमारा ध्यान ग्राहक संबंधों को मजबूत करने, अपनी एग्जीक्यूशन क्षमताओं का विस्तार करने और एमआईसीई तथा कॉर्पोरेट इवेंट्स क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर बना रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें