Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img

एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 500 कैडेट्स ने लिया सैन्य प्रशिक्षण, साइंस सिटी एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र का किया शैक्षिक भ्रमण

लखनऊ। एमसी सेंटर में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन लगभग 500 कैडेट्स ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग किया। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ. ) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमे डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दीप्ति के निर्देशन में आज शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

 

शिविर के तीसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के हथियारों से संबंधित प्रशिक्षण तथा सैन्य विषयों पर आधारित कक्षाएँ आयोजित की गईं। इन सत्रों के माध्यम से कैडेट्स को सैन्य कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कैडेट्स ने प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर 3 यूपी नेवल एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर शैलेंद्र यादव ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स के प्रशिक्षण एवं शिविर की गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

 

शिविर के अंतर्गत कैडेट्स को व्यावहारिक सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से फायरिंग प्रशिक्षण की गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही कैडेट्स के शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए लखनऊ साइंस सिटी का शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

इस क्रम में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 कैडेट्स को साइंस सिटी एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया जा रहा है। इन भ्रमणों का उद्देश्य कैडेट्स को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इन कार्यक्रमों का संचालन शिविर स्थल से ही किया जा रहा है।आज कैम्प कमांडेंट साहब ने स्वयं ही एसएसबी इंटरव्यू के बारे में विधिवत कैडेटों को प्रशिक्षित व जागरूक किया ।

 

शिविर में आयोजित सैन्य प्रशिक्षण, शैक्षिक गतिविधियों एवं भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें