Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
spot_img

कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

लखनऊ। कॉलेज ऑफ फार्मेसी, लखनऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की FORD समिति द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” तथा उप-थीम “स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) से मुकाबला” रही।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अब्बास अली मेहदी, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मोहम्मद आसिफ सहित CSIR-CIMAP के वैज्ञानिक डॉ. एन.पी. यादव, यूपी फार्मेसी काउंसिल के OSD श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव तथा इंडियन हॉस्पिटल फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.ए. गुप्ता मौजूद रहे।

डॉ. एन.पी. यादव ने हर्बल फॉर्मुलेशन तथा CDRI और CSIR की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। वहीं श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की भूमिका, पंजीकृत फार्मासिस्ट बनने की प्रक्रिया और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में क्विज, रील मेकिंग, रंगोली और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंत में प्रो. (डॉ.) राजकुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें