Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_img

जुलूस-ए-मोहम्मदी, नारे-ए-तकबीर से गूंजा इजूरा बुजुर्ग, अकीदतमंदों ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ की शिरकत।

खागा : ईद मिलादुन्नबी के मुबारक और पुरनूर मौके पर थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग में अकीदत और एहतराम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पूरा क्षेत्र नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद ﷺ की आमद की खुशी से सराबोर नजर आया।

जुलूस के दौरान नारे-ए-तकबीर और इस्लामी नारों की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। अकीदतमंदों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। रास्ते भर लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया और अकीदतमंदों का स्वागत किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कमेटी के मेंबरान की जानिब से तथा स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें