Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

दीपू मिश्रा बने भाकियू टिकैत गुट के असोथर ब्लॉक अध्यक्ष

असोथर/फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट ने संगठन के विस्तार के क्रम में दीपू मिश्रा को असोथर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मनोनयन भाकियू जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने किया।

संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार ग्राम एवं पोस्ट पिलखिनी, असोथर निवासी दीपू मिश्रा की कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से संगठन की नीतियों और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों को किसानों तक पहुंचाने की अपेक्षा की। साथ ही क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। दीपू मिश्रा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही समर्थकों और स्थानीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और किसानों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में असोथर क्षेत्र में भाकियू को और मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और किसानों के हित में लगातार काम करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें