Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_img

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान

लखनऊ: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मऊ जनपद मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर प्रसारित संबोधन को सुना तथा सामूहिक योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की वह अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मान्यता प्रदान की गई और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

 

श्री शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और शरीर के समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को आत्मानुशासन, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग तथा श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित “योगः कर्मसु कौशलम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि योग का वास्तविक अर्थ अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं दक्षता के साथ निर्वहन करना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। योग न केवल रोगों से बचाव का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

मुख्य अतिथि श्री ए.के. शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव,जनप्रतिनिधिगण, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें